ताज महल यात्रा Archives - Taj With Guide Blog

ताजमहल को सस्ते में कैसे घूमें?
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में  स्थित है आगरा शहर जो की सारी दुनिया में ताजमहल के लिए जाना जाता है। यहाँ हर साल लगभग 70 से 80 लाख पर्यटक आते है इस विश्वस्तरीय स्मारक का निर्माण सन 1631 में मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल (Mumtaj Mahal)की याद में  कराया गया ! यह स्मारक विश्व के 7 अजूबों में से एक है जिसकी शिल्पकला और पच्चीकारी का दुनिया भर में कोई जोड़ नहीं है।  भारत आने वाले हर विदेशी पर्यटक का पहला सपना होता है ताज महल का दीदार और देश के विभिन्न कोनो से लोग इस मोहब्बत की निशानी को देखने आते है।

Taj Mahal Inside View

समय के साथ साथ ताज महल आने के तरीकों और ताज महल से जुडी व्यवस्थाओं में काफी अंतर आया है। जहाँ ताज महल देखना पर्यटकों के लिए एक आम बात थी अब यह भ्रमण बढ़ती टिकट दरों और अन्य सुविधाओं की वजह से दिन पर दिन महंगा होता जा रहा है जो की कभी कभी यहाँ आने वाले पर्यटकों को खलता है।  आज हम आपको ताजमहल भ्रमण से जुडी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनके इस्तेमाल से आपकी ताजमहल यात्रा काफी सरल सुगम और बेहद काम खर्च में मुमकिन हो सकती है।

1.ताजमहल की एक दिवसीय यात्रा करे  (Taj Mahal ki ek din ki Yatra)

ताजमहल यात्रा पर आने वाले पर्यटक ज्यादातर वैसे तो देश में हर प्रदेश से आते है पर वह सीधे आगरा न आकर ज्यादातर उत्तरप्रदेश के पडोसी राज्य दिल्ली या राजस्थान होकर आते है।  देश की राजधानी होने के साथ ही दिल्ली में सबसे ज्यादा पर्यटक भारत के विभिन्न राज्यों के पर्यटन स्थल  घूमने के लिए पहुँचते है।  दिल्ली में सभी तरह की रेल और हवाई यात्रा के लिए सुविधाएं उपलब्ध है जिसके कारन ज्यादातर पर्यटक दिल्ली के रस्ते होकर ही आगरा शहर पहुँचते है। अन्य पडोसी राज्य राजस्थान से भी हजारों पर्यटक ताजमहल भ्रमण पर आते थे।

अगर आप बेहद काम खर्च में ताज महल दीदार करना चाहते है तो सबसे बेहतर विकप्ल आपके लिए ताज महल की एक दिवसीय यात्रा है। ताज महल एक दिवसीय यात्रा पर आप दिल्ली और जयपुर दोनों ही जगह से आसानी से आ जा सकते है।  ताज महल एक दिवसीय यात्रा बुक करने का तरीक बेहद आसान है।  जैसा की आप जानते है की दिल्ली से आगरा की दूरी 200 किलोमीटर है और जयपुर से लगभग 250 किलोमीटर अथवा इन राज्यों से आप एक दिवसीय यात्रा बुक करके ताजमहल का भ्रमण कर सकते है। Book Maharaja Express

ताज महल की एक दिवसीय यात्रा पर आने के लिए आपको एक अच्छे टूर ऑपरेटर से संपर्क करने की आवश्यकता है जो की आपको बेहतर टैक्सी उपलब्ध करा सके।  अगर आप दिल्ली से आगरा आ रहे है तो आपको यमुना एक्सप्रेसवे से मात्रा 3 घंटे लगते है यमुना एक्सप्रेसवे देश का सबसे अच्छा और नवीनतम एक्सप्रेस हाईवे है आगरा पहुंचकर आप सबसे पहले ताज महल भ्रमण कीजिये जिसे घूमने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा उसके बाद आप दोपहर का भोजन करके वापस दिल्ली के लिए अपनी टैक्सी से जा सकते है।  इस पुरे टूर में आपको सर 8 से 9 घंटे का समय लगेगा और आपको एक अच्छी ऐ सी कार मात्र 5000 रुपए में उपलब्ध हो जाएगी।  ये विकल्प ताजमहल भरमान का सबसे आसान और सस्ता विकल्प है जिसमे आपको किसी रात्रि प्रवास की आवश्यकता नहीं होती और आगरा पहुंचकर भी अन्य किसी साधनो का ख़ास इस्तेमाल आपको नहीं करना पड़ता।

2.ताज महल घूमने के लिए सस्ती रेल यात्रा

ताज महल भ्रमण के लिए आपको देश के विभिन्न शहरों से रेल यात्रा की सुविधा है जहाँ से सीधी रेल द्वारा आप मुग़लों की नगरी आगरा पहुँच सकते है  अगर आप दिल्ली  शहर से होकर आगरा पहुचंह रहे है तब आपके लिए आगरा भ्रमण रेल द्वारा बहुत ही कम दामों में उपलब्ध है।  आगरा से दिल्ली के बीच कई सुपर फ़ास्ट रेल चलती है जो की आपको २ घंटे में आगरा शहर पहुंचा देती है और इन ट्रेनों द्वारा आप आगरा की एक दिवसीय यात्रा बहुत ही काम दामों में कर सकते है इनके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रैन भी दिल्ली और आगरा के बीच चलती है जिनसे की आप अपनी एक दिवसीय यात्रा बहुत ही काम दामों में पूरी कर सकते है। इनमे प्रमुख ट्रैन है ताज एक्सप्रेस जो की दिल्ली से लगभग 6 बजे चलकर 10 बजे आगरा पहुँचती है जिसका एक तरफ का किर्या लगभग 300-400 रुपए के बीच में है आगरा स्टेशन पैर उतारकर आप टैक्सी बुक करके ताजमहल एवं अन्य स्मारक देखकर साम को फिर से यहीं ट्रैन पकड़कर दिल्ली पहुँच सकते है इस पुरे टूर का आपका खर्चा मुश्किल से 3 से 4000 रूपये आएग।

इसके अलावा भी दिल्ली से आगरा के बीच कई तेज़ गति की ट्रैन भी चलती है जिनमे प्रमुख है शताब्दी एक्सप्रेस एवं गतिमान एक्सप्रेस जिनसे आप सुबह दिल्ली से चलकर आगरा आकर शाम को इन्ही ट्रेंस से वापस  दिल्ली पहुँच सकते है ताज एक्सप्रेस की तुलना में इन दोनों ट्रेनों का कराया थोड़ा महंगा है पर इन ट्रेनों के सुविधा और समय में काफी फर्क है यह ट्रैन सिर्फ डेढ़ से दो घंटे में ही आपको आगरा पहुंचा देती है और वापसी में भी लगभग इतना ही समय लेती है। जहाँ शताब्दी एक्सप्रेस का एक तरफ का किराया लगभग 650 रुपए है वहीँ गतिमान का किराया लगभग 800 रुपए है।  यहाँ आगरा पहुंचकर स्टेशन से आप आसानी से टैक्सी या ऑटो बुक करके ताज का भ्रमण कर सकते है।  ये आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है जब आप ताज महल देखने की हसरत रखते हो।

3.ताजमहल  के पास सस्ते होटल

जैसे की आप जानते है की ताज महल एक अंतराष्ट्रीय स्मारक है और यहाँ भ्रमण के लिए देश विदेश से लोग आते है। यही कारन है की यहाँ अंतरष्ट्रीय होटल चैन ,मध्यम वर्गीय होटलों , और बजट श्रेणी के होटलों की भरमार है।  जिनमे पर्यटक आकर यहाँ ठहरते है और ताज भ्रमण के अपने सपने को साकार करते है।पर अगर आप सीमित बजट में ताज महल के दीदार करने का मन बना चुके है तब आपके लिए सबसे पहला विकल्प होता है अच्छे और सस्ते होटल का चुनाव जिसके लिए आपको  बेहतर मार्गदर्शन और पूर्व जानकारी की जरुरत है। जैसा की हर शहर में होता है वहां का कोई छेत्र या रोड मशहूर होती है होटल और रेस्टोरेंट की सुविधा के लिए और ज्यादातर पर्यटक हक़ीक़त से रूबरू हुए बिना उन्ही में से किसी होटल में ठहराव का चुनाव करते है।  जैसे की मनाली और शिमला में माल रोड ऋषिकेश में तपोवन इत्यादि

ठीक उसी तरह आगरा में भी फतेहबाद रोड पर  होटल्स की भरमार है और पर्यटक समझते है की यही एकमात्र बेहतर विकल्प है आगरा आने पर  रात्रि निवास के लिए लेकिन हकीकत और कुछ है दरअसल यह होटल काफी महंगे है और कुछ बड़े होटल्स को छोड़कर यहाँ से ताज महल की दूरी एवं सुविधाएं भी नाकाफी है।  आज हम आपको बताने जा रहे है की आपको ताजमहल के समीप अच्छे और सस्ते होटल कहाँ मिल सकते है।

आज के आधुनिक दौर में हर दिन आगरा शहर में एक नया होटल बनकर तैयार हो रहा है और जिस छेत्र में आपको सबसे ज्यादा नए होटल्स देखने को मिलेंगे वो जगह है ताज नगरी जहाँ कुछ बड़े और काफी छोटे होटल्स आपको बेहतर दामों में उपलब्ध है।  यहाँ जो नए होटल्स आये है उनमे हर तरह की सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध है और ताज नगरी की दूरी भी ताज महल से मात्र १ किलोमीटर है। ताजमहल के समीप होने के कारण यहाँ पहुंचने के लिए कई विकल्प मौजूद है और कई होटल में खुद की लाने  ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध है।  इसलिए आप जब कभी भी ताज महल भ्रमण के लिए आगरा शहर पहुंचे आपका ठहराव फतेहाबाद रोड की जगह ताज नगरी स्थित  होटलों में होना चाहिए।

4.होटल के वजाय बाहर खाना खाये

जैसा की आपको पता है आगरा शहर में होटल्स की भरमार है और कुछ होटल्स तो ऐसे है जहाँ रात्रि प्रवास का किराया 50000 रूपये से लेकर 250000 तक भी है।  अब ऐसे में आप खुद अनुमान लगा सकते है की इन होटल्स के किराये के हिसाब से इन होटल्स के रेस्टोरेंट्स और खाने सम्बंधित खर्चे किस कदर महंगे होंगे ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है आगरा के कुछ ऐसे पर्यटक स्थल जहाँ खाने पीने की बेहतर सुविधा मौजूद है वो भी बेहद काम खर्च में।

इनमे पहला स्थान प्राप्त है आगरा के सदर बाजार को जो की खाने पीने के लिए दुनिया भर में मशहूर है यहाँ आपको मध्यम वर्ग के बेहतरीन रेस्टोरेंट और फ़ूड स्टाल मिलेंगे जहाँ एक से बढ़कर आगरा की प्रसिद्ध चाट मांसाहारी एवं शाकाहारी भोजनालय  उपलब्ध है जहाँ जाकर आप बेहतरीन खाना खा सकते है साथ ही ये बाजार पर्यटकों के घूमने के लिए भी उच्च कोटि की है जहाँ बच्चों के लिए झूले इत्यादि की बेहतरीन सुविधा मौजूद है ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है कम बजट में आगरा शहर के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद लेने का।

अगर आप दिन भर के भ्रमण के बाद पूरी तरह से थक चुके है और होटल के अलावा अन्य किसी और जगह नहीं जाना चाहते और होटल में महंगे खाने के अलावा कोई तरीका न हो तब आपको बेहतरीन खाना वहीँ बैठे प्राप्त हो सकता है।आज आगरा में लगभग सभी अच्छे रेस्टोरेंट्स डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध करते है और ये सब कुछ आप अपने एक मोबाइल के क्लिक से कर सकते है इसका सबसे आसान तरीक जोमाटो और स्वीगी जैसे ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफार्म है जो की आपकी पसंद का खाना आगरा में किसी भी जगह से आपके होटल तक पहुंचते है।

इसमें आप रेटिंग के हिसाब से और स्वाद के हिसाब से कुछ भी आर्डर कर सकते है जो की आपको आपके होटल में गरम गरम पहुँचाने की जिम्मेदारी रेस्टोरेंट्स की होती है।  इससे आप अपने बजट के हिसाब से खाना मंगवा सकते है और महंगे होटल्स में खाने के दबाब से बच सकते है। ये तरीका आपके खर्च को एक दम से काम कर देगा और आप ताज महल का भ्रमण अपने मन चाहे तरीके से कर सकते है।

5. ताजमहल को अन्य किन जगहों से देख सकते है।

ताज महल भ्रमण पर आने वाले सभी पर्यटक ताज के दीदार को लेके बड़े जिज्ञासु रहते है।  जैसा की कई किताबों में और इंटरनेट पर हर जगह ये दर्शाया गया है की ताज महल सूर्योदय और सूर्यास्त पर सबसे अच्छा दीखता है अथवा ये भी लिखा गया है की ताज महल दिन में तीन चार बार रंग बदलता है जिस वजह से यहाँ आने वाले पर्यटक बार बार ताज महल के दीदार करने के लिए महंगे टिकट खरीदते है। जो की आपके बजट में एकदम से इजाफा कर देता है लेकिन असल में ऐसा कुछ करने की जरुरत नहीं होती ये सब पर्यटकों को भ्रमित करने के लिए किया गया है।

हमारी जानकारी के हिसाब से सिर्फ एक बार अगर आप ताज महल का दो से तीन घंटे तक भ्रमण कर लेते है तब आपको जरुरत नहीं होती की बार बार जाकर आप ताज महल देखे। लेकिन फिर भी अगर आप ताजमहल के दीदार के दीवाने है तो ऐसे अन्य कई स्थल है जहाँ से आप ताज महल का दीदार बहुत ही कम खर्च में कर सकते है। इनमे सबसे बेहतरीन विकल्प है महताब बाग़ जो की ताजमहल के ठीक पीछे यमुना किनारे पर बसा हुआ एक बगीचा है जहाँ से ताजमहल का दीदार आप मामूली टिकट दर में कर सकते है। इस बगीचे का इस्तेमाल अक्सर कर पर्यटक शुक्रवार के दिन करते है जब ताज महल बंद रहता है  इसके साथ ही यह बगीचा फिल्मो और धारावाहिकों की सूटिंग के लिए भी मशहूर है।

ताज महल के दीदार का दूसरा विकल्प है दशहरा घाट जो की ताज महल के पूर्वी गेट के समीप स्थित है।  यहाँ से ताज महल का दीदार बहुत ही शानदार होता है साथ ही यहाँ आने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।  अगर आप महंगी टिकट न लेकर ताज का दीदार बहार से ही करना चाहते है तो दशहरा घाट आपके लिए सबसे उचित विकल्प है।

इन सब के अलावा ताजगंज स्थित कई ऐसे मध्यमवर्गीय  होटल भी उपलब्ध है जहाँ से आपको ताज का बेहतरीन दीदार मिल सकता है और इसके लिए आपको ताज महल की महंगी टिकट खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। यह होटल्स वर्ष भर विदेशी पर्यटकों से गुलज़ार रहते है और यहाँ से ताज महल का दृश्य अद्भुत है।  ये कुछ ऐसे प्रस्ताविक विकल्प है जिनके माध्यम से आप अपने ताज महल भ्रमण के दौरान होने वाले खर्चों में कटौती कर सकते है।

6. वीकेंड के वजाय अन्य दिनों में देखे ताजमहल

जैसा की आप जानते है की दुनिया में हर जगह सप्ताह के आखरी दिनों जैसे शनिवार और रविवार को अगर आप कहीं यात्रा करते है तो आप का खर्चा अन्य दिनों से अधिक होता है क्यूककी साप्ताहिक अवकाश में ज्यादातर लोग सप्ताह भर की थकान मिटने भ्रमण पर निकलते है। ठीक उसी प्रकार आगरा में भी ज्यादातर दिल्ली और अन्य पडोसी राज्यों से शनिवार और रविवार आकर भरमान करते है जिस वजह से यहाँ का पर्यटन स्थल अन्य दिनों की तुलना में महंगे और भीड़ भाड़ वाले प्रतीत होते है।

दरअसल यह शहर विदेशी पर्यटकों से भी हरा भरा रहता है उस वजह से सप्ताहकी अंत में यहाँ सभी तरह के पर्यटकों का दवाब एक तरह से बाद जाता है इस वजह से होटल, टैक्सी, गाइड ,भोजन सभी तरह के सुविधाओं में भारी वृद्धि आ जाती है और यहाँ का पर्यटन साप्ताहिक अवकाश में मेहब्जा हो जाता है।  इसलिए आप आगे से कभी आगरा घूमने ए तो बेहतर होगा की साप्ताहिक अवकाश के वजय सप्ताह के अन्य दिनों में आये जिससे आपको सस्ते दर में बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।

7. ताज महल टिकट की एडवांस बुकिंग करे। (Taj Mahal Ticket Booking)

दोस्तों आप जानते है आज के इस एडवांस दौर में अगर आप समय रहते अपनी यात्रा सम्बन्धी वस्तुओं को बुक कर लेते है तब आपके लिए ये काफी सुविधाजनक रहता है।  न किसी अनजान शहर में आपको होटल ढूढ़ने की चिंता , न टैक्सी  की दिक्कत, न फ्लाइट की दिक्कत सब कुछ आप पहले से एडवांस में बुक कर लेते है।

इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ भी खुद आपको ही मिलता है क्युकी जैसे की आप जानते है की अगर आप फ्लाइट , होटल या अन्य किसी यात्रा सम्बन्धी चीज की बुकिंग अगर एडवांस में करते है तब आपके पास वेहतर विकल्प होते है की आप सस्ता और महंगा एवं अपनी सुविधा और असुविधा के हिसाब से चीज़ों का चुनाव करते है जो की आपको सीधे उस स्थान पर पहुंचकर करने को नहीं मिलता।  ठीक उसी प्रकार  जब भी आप ताज महल भ्रमण पर आये तो अपने टिकट्स, और सेवाएं पहले से बुक करके आये यह आपके बजट को भी सीमित रखने के बेहतरीन विकल्प है।

8.ताज महल पार्किंग कहाँ है ?

वर्तमान समय में ज्यादातर पर्यटक दो ही गेट से ताज महल में प्रवेश करते है एक है ताज महल पश्चिमी गेट और दूसरा ताज महल पूर्वी गेट , ताज महल पश्चिमी गेट की अपेक्षा ताज महल पूर्वी गेट से ताज महल प्रवेश के कई अन्य फायदे है , ताज महल पूर्वी गेट के पास कई होटल स्थित है जहाँ आप अपनी गाडी होटल में ही पार्क करके ताजमहल तक पैदल मार्ग एवं १० रुपए की टिकट के साथ गोल्फ कार्ट से पहुँच सकते है इस तरह आप ताजमहल की पार्किंग के खर्च को बचा सकते है। ताज महल पूर्वी द्वार पर शिल्पग्राम पार्किंग के नाम से एक विशाल पार्किंग स्थित है वहां भी आप पाने वाहक खड़े करके सीधे ताजमहल की ओरे प्रस्थान कर सकते है।

The post ताजमहल को सस्ते में कैसे घूमें? appeared first on Taj With Guide Blog.

ताज महल यात्रा की जरुरी जानकारी
ताज महल यात्रा क्यों है ख़ास ? (Taj Mahal Yatra ki Jaruri Jankari)

ताज महल यात्रा पर लाखो की संख्या में देशी बिदेशी सैलानी प्रति वर्ष आगरा भ्रमड़ पर आते हैं।ताज महल  -पूरी दुनिया में अपनी अनूठी छवि के लिए मशहूर विश्वविख्यात स्मारक जिसका भ्रमण करने देसी विदेशी पर्यटक लाखों की तादात में हर वर्ष आगरा शहर आते है ,यमुना किनारे बसा हुआ आगरा शहर मुग़लों के विश्व प्रसिद्द स्मारकों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, यहाँ एक से बढ़कर एक स्मारक है जिनकी वास्तुकला ,भवन निर्माण कला, पच्चीकारी और पत्थर के इस्तेमाल से बनाये गए अजूबे हर पर्यटक को मंत्र मुघ्द कर देते है , यहाँ १५ और १६ बी शताब्दी में कई ऐसे निर्माण हुए है जिनका आजतक कोई मेल नहीं है, ताज महल उनमे से एक बेहतरीन उदाहरण है ।

ताज महल की कहानी

Taj Mahal Ki Kahani

मुग़ल बादशाह शाहजहां ने ताज महल का निर्माण १६३१ में अपनी तीसरी बेगम जिनका नाम मुमताज़ महल था जिनके मरणोपरांत उनकी याद में इस गगन चुम्बी ईमारत का निर्माण कराया था, इतिहासकार बताते है की बादशाह शाहजहां अपनी बेगम मुमताज की मौत के गम में इस कदर डूब गए थे की उन्हें शाशन सम्बन्धी कार्य, भूक प्यास, सेना का रख रखाव से लेकर कीमती वस्त्र और आभूषण तक पहनना छोड़ दिया था, मुमताज बेगम की याद में सफ़ेद संगमरमर  से  तराशा हुआ स्मारक ताज महल शाहजहां की ओर से दिया गया अपनी बेगम को दिया गया वो तोहफा था जिसको आज भी मोहब्बत की निशानी के रूप में सारे विश्व में जाना जाता है Book Maharaja Express

एक अनुमान के मुताबिक  उस वक़्त इसे बनाने में लगभग ६ करोड़ रुपए खर्चे हुए थे आप एक अनुमान लगा सकते है की उस वक़्त सोने का भाव १५ रुपए तोले था, इसे बनाने में विश्व के प्रसिद्द एक्सपर्ट की एक टीम लगायी गयी जिन्हे अपने अपने छेत्र में महारत हासिल थी, इसे बनाने में मकराना से लाया गया संगेमरमर इस्तेमाल हुआ और इसकी चारदीवारी और फोरकोर्ट का निर्माण लाल पत्थर से किया गया इसमें दुनिया भर के बेशकीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया जिनकी दुर्लभ छठा आज भी ताज महल भ्रमण के दौरान नज़र आती है इसके यमुना नदी के किनारे बनाने में भी एक ख़ास वजह थी दरअसल ताज महल की नीव ४० कुए के ऊपर साल की लकड़ी के बीम का इस्तेमाल हुआ है जिससे आजतक इसकी नीव जस की तस बनी हुई है आज भी जब इस ईमारत को पहली दफा देखता है तो दाँतों तले ऊँगली दबा जाता है

ताज महल की कब्रों का रहस्य

क्या आप जानते है की मुमताज बेगम की पहली कब्र को बुरहानपुर जिले में दफन किया गया था जहाँ आज भी उनकी याद में एक मकबरा बना हुआ है, ताज महल बनने के बाद मुमताज बेगम की कब्र को खोदकर बुरहानपुर से आगरा लाया गया और ताज महल के बगीचे की एक हिस्से में उसे दफन किया था फिर तीसरी बार में मुमताज बेगम की कब्र को ताजमहल के नीचे तहखाने में दफन किया गया था उनके बराबर में उसी तहखाने में शाहजहां को उनके पुत्र औरंगजेब द्वारा दफ़न किया गया आज ताजमहल के ऊपरी हिस्से में जो कब्र है जिन्हे पर्यटक भ्रमण करते है वो शाहजहां और मुमताज की असली कब्र नहीं है

ताज महल यात्रा सम्बंधित जानकारी के लिए पढ़े – Taj Mahal Timings and Updates, Taj Mahal Tours Tickets

ताज महल की असली कब्रों को कब और कैसे देखे

आपको जानकार खुशी होगी की आज भी आप ताज महल के तहखाने के अंदर बनी हुई असली कब्र देख सख्ते है , लेकिन इसके लिए आपको एक ख़ास वक़्त का चुनाव ताज महल भ्रमण के लिए करना पड़ेगा, हिजरी कैलेंडर के हिसाब से हर वर्ष साल में तीन दिन ताज महल पर मुग़ल बादशाह शाहजहां के उर्स का आयोजन होता है जिसमे तहखाने के अंदर बनी हुई असली कब्रों को आम पर्यटकों के लिए खोला जाता है और शाहजहां के उर्स संदल की रश्म पूरी की जाती है और विभिन्न कमेटियों द्वारा शाहजहां को सतरंगी चादरपोषी भी की जाती है,

Visit Other Monuments along Taj Mahal

Akabar Tomb

Tomb of Itmad Ud Daula

Chini Ka Rauza Agra

Jaswant Singh Ki Chatri

Salawat Khan Tomb Agra

Mankameshwar Temple Agra

Dayalbagh Agra

Oldest Agra Church

Best Shopping Places in Agra

Agra Nearby Places

Taj Nature Walk, Agra

Chambal Ki Ghati

Free Taj Mahal Tour Advice

ताज महल को फ्री में कैसे देखे ?

देेश और विदेश से आगरा आने वाले हर पर्यटक की पहली ख्वाहिश होती है ताज महल भ्रमण जो की एक बेमिसाल नमूना है शिल्पकारी का पर कई दफा महंगी टिकट दर होने के कारन पर्यटक ताज महल अंदर से देखने की वजह बाहर से ही घूमकर चले जाते है पर आज हम आपको ये जानकारी दे रहे है जिससे आप ताजमहल को फ्री में अंदर से भ्रमण कर सकते है

ताज महल प्रतिवर्ष कुछ विशेष दिन आम पर्यटकों के लिए फ्री रहता है जिनमे से विशेष है शाहजहां का उर्स जो की साल में तीन दिन के लिए ताज महल पर आयोजित होता है जिसमे शुरू के दो दिन में पर्यटकों के लिए ताज महल दोपहर के बाद फ्री होता है और आयोजन के अंतिम दिन यानि की तीसरे दिन आप ताज महल पुरे दिन के लिए फ्री में घूम सकते है, इसके अलावा विश्व पर्यटन दिवस, विश्व सांस्कृतिक दिवस पर भी ताज महल सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों के लिए फ्री रहता है

ताज महल खुलने और बंद होने का समय

Taj Mahal Kulne Aur Band hone ka Samay

ताज महल हर रोज़ सुबह सूर्योदय पर आम पर्यटकों के लिए खुल जाता है अथवा सूर्यास्त के समय बंद होता है पर इसकी टिकट खिड़की सूर्योदय से ३० मिनट पूर्व खुल जाती है जहाँ जाकर आप पहले से टिकट खरीद सकते है इसी प्रकार सूर्यास्त से आधा घंटा पूर्व इसकी टिकट खिड़की बंद कर दी जाती है और जो पर्यटक अंदर होते है केवल उनको ही सूर्यास्त तक ताज महल के अंदर रुकने की अनुमति होती है कोरोना काल के समय से ताज महल पर केवल ऑनलाइन टिकट ही बेचीं जाती है अथवा आपको ताजमहल का भ्रमण यदि करना हो तो आप ताजमहल की टिकट सरकारी वेबसाइट पर जाकर बुक करा सकते है अभी मैन्युअल टिकट का कोई प्रबध ताज महल पर उपलब्ध नहीं है

ताज महल देखने का सबसे अच्छा समय

Taj Mahal Dekgne ka Sabse Achcha Samay

जैसा की आप जानते है की ताज महल अपनेआप में एक बेहतरीन स्मारक है और इसे देखने के लिए हर वर्ष लाखों पर्यटक यहाँ आते है पर ज्यादार विदेशी पर्यटक इसे सूर्योदय के समय ही निहारना चाहता है क्युकी उस वक़्त ताज महल की खूबसूरती 4 गुना बढ़ जाती है जब सूरज की पहली किरण ताज महल पर पड़ती है तब इसके अंदर लगे बेशकीमती पथर चमचमा उठते है और उस वक़्त ये हल्का गुलाबी रंग का नज़र आता है , काफी पर्यटक ताजमहल को सूर्यास्त के समय भी निहारते है क्युकी उस वक़्त इसका रंग हलके सुनेहेरे रंग में तब्दील हो जाता है

ताज महल रात्रि दर्शन कब और कैसे करे ?

ताज महल रात्रि दर्शन को देखने के लिए लगभग हर एक पर्यटक उत्सुक रहता है एवं ताज महल के रात्रि दर्शन का रोमांच अपने आप में एक अनोखा अनुभव है ताज महल रात्रि दर्शन की टिकट आपको ताज महल रात्रि दर्शन की तिथि से ठीक एक दिन पूर्व माल रोड पर स्थित पुरातत्व विभाग के सरकारी दफ्तर से जाकर खरीदने पड़ते है ताज महल रात्रि दर्शन दिन की तरह सामान्य नहीं है ताज महल रात्रि दर्शन प्रतिमाह पूर्णमाशी वाली रात को उससे दो दिन पूर्व और दो दिन पश्चात होता है यानि की सिर्फ महीने में पांच दिन ही आप इसका लुत्फ़ उठा सकते है एक बात का विशेष ध्यान रखना है की अगर इन दिनों के बीच में यदि शुक्रवार पड़ता तब उस दिन ये रात्रि दर्शन संभव नहीं है क्युकी सरकारी नियम  के हिसाब से ताज महल शुक्रवार को पुरे दिन बंद रहता है

रमजान के महीने में भी ताज महल रात्रि दर्शन पुरे महीने के लिए बंद रहता है अथवा कोई भी पर्यटक रमज़ान के महीने में ताज महल रात्रि दर्शन नहीं कर सकता

अंग्रेजी में जानकारी के लिए कृपया पढ़े –   What are the Taj Mahal specialties and Illusions ?

ताज महल यात्रा का टिकट

Taj Mahal ki Ticket

ताज महल टिकट दर कुछ इस प्रकार है

भारतीय नागरिक – ५० रूपये (प्रवेश शुल्क) २०० रूपये मकबरे के दर्शन के -(संपूर्ण टिकट -२५०)

विदेशी नागरिक -११०० रूपये (प्रवेश शुल्क)२०० रूपये मकबरे के दर्शन के -(संपूर्ण टिकट-१३००)

शार्क देशो के नागरिक -५४० रूपये (प्रवेश शुल्क)२०० रूपये मकबरे के दर्शन के (संपूर्ण टिकट-७४०)

जरुरी जानकारी -ताज महल हर शुक्रवार सभी पर्यटकों के लिए बंद रहता है

ताज महल यात्रा कैसे पहुंचे ?

Taj Mahal Kese Pahuche

ताज महल उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित है आगरा देश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से रेल और सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा है आगरा आने के लिए आप दिल्ली ,जयपुर,वाराणसी ,खजुराहो, मथुरा अदि शहरों से सड़क मार्ग या रेल मार्ग से आप आसानी से पहुँच सकते है आगरा में आगरा छावनी, आगरा क़िला और ईदगाह जैसे रेलवे स्टेशन है जो ताजमहल से मात्र ३ से ५ किलोमीटर पर स्थित है  आप आगरा को टैक्सी कार या पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेकर आराम से पहुँच सकते है आगरा से दिल्ली से मात्र २०० एवं जयपुर से मात्र २४० किलोमीटर पर स्थित है शहर के मशहूर पर्यटन स्थलों का भ्रमण आप ऑटो रिक्शा,टैक्सी  या अपनी निजी वाहन से कर सकते है

आप होटल से या शहर के टूर ऑपरेटर्स से कार बुक करा सकते है उसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम द्वारा संचालित बस भी बुक कर सकते है

ताज महल यात्रा पैकेज

Taj Mahal Yatra Package

दोस्तों अगर आपके पास कम समय है और आप दिल्ली या जयपुर में है तो आप एक दिवसीय ताज महल भ्रमण का आसान कार्यक्रम बना सकते है इसमें आप कार द्वारा सड़क मार्ग से अपने दिल्ली या जयपुर होटल से एक दिवसीय ताज महल और आगरा किला भ्रमण का कार्यक्रम बना सकते है

अगर आप ताज महल का सूर्योदय और सूयास्ता के समय घूमने के इच्छुक है तो बेहतर है आप आगरा में एक रात्रि प्रवास का कार्यक्रम बनाये आगरा शहर में बजट होटल्स और पांच सितारा होटल्स की भरमार है  कोरोना कल की समापती के बाद ताज महल खुलने के समय आपको इन होटल्स और टूर ऑपरेटर्स से ताज महल भ्रमण की बहुत ही आकर्षक पैकेज रियायती दरों में मिल सकते है

मित्रो अगर आप ताजमहल के साथ दिल्ली आगरा जयपुर के मुख्य विरासत देखने के इच्छुक है तो बेहतर है आप ५ दिवसीय दिल्ली आगरा जयपुर भ्रमण का कार्यक्रम बना सकते है जो आपको ताज महल के साथ अन्य प्रमुख स्मारकों के अवलोकन का अवसर प्रदान करेगा

Suggested Tour Packages

Taj Mahal Tour Package

Agra Tour Package from Delhi

Delhi to Agra By Train

Taj Mahal Tour Guide

Mathura Vrindavan Tour Package

Delhi To Agra By Car

Taj Mahal Tours

Delhi Agra Private Tour

Agra Overnight Tour from Jaipur

4 Days Delhi & Taj Mahal Agra Tour

ताज महल यात्रा में आप क्या नहीं ले जा सकते ?

Taj Mahal me kya le Jana Mana Hain?

दोस्तों ध्यान रखिये अगर आप मोहब्बत की निशानी -ताज महल भ्रमण पर जा रहे है तो आपको ध्यान रखना होगा की कुछ वस्तुए है जो की ताज महल में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है ऐसा ताज महल की सुरक्षा एवं रख रखाव के कारणों की वजह से है

निम्नलिखित प्रतिबंधित वस्तुए जैसे की बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, फूल,फल, चॉकलेट,खाने पीने का सामान , बुक्स, मैगजीन्स, हथियार, कैमरा स्टैंड, पेन, पेंसिल,,डायरी,, माचिस, लाइटर, कैलकुलेटर, लैपटॉप , झण्डा , बैनर इत्यादि

निम्नलखित वस्तुये आप साथ ले जा सक्ते  है

पानी की बोतल,मोबाइल फ़ोन, दवाई, कैमरा, चस्मा,कैप इत्यादि

ताज महल यात्रा की ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करेें?

Taj Mahal ki online booking Kese Kare

कोरोना काल के समय से ही ताज महल के टिकट्स की उपलब्धता सिर्फ ऑनलाइन कर दी गयी है अथवा आप अपने टिकट्स अब काउंटर पर जाकर नहीं खरीद कर सकते , ताज महल की सरकारी वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते है जहाँ से आपको आसानी से ताज महल एवं आगरा के अन्य स्मारक के टिकट्स खरीद सकते है

The post ताज महल यात्रा की जरुरी जानकारी appeared first on Taj With Guide Blog.